धर्म-संस्कृति
Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): तुला सहित इन राशियों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना, वहीं ये लोग शत्रुओं से रहें सतर्क
Weekly Horoscope Saptahik Rashifal (11 To 17 July 2022): जुलाई माह का ये सप्ताह कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहों की चाल के हिसाब से इस माह 12 जुलाई को शनि मकर राशि में वक्री हो रहे हैं। 16 जुलाई को रात 10 बजकर 56 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध 16 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शुक्र ग्रह 13 जुलाई की सुबह 10 बजकर 50 मिनट में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को शुभ साबित होगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार आपका यह पूरा सप्ताह।
मेष राशि
इस सप्ताह आपको सोच-समझकर खर्चा करना चाहिए। क्योंकि निकट भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस कठिन समय से बचने के लिए आपको इस समय बचत पर ध्यान देना चाहिए। निवेश करने के लिए आप अपने माता-पिता और किसी विश्वासपात्र से सलाह ले सकते हैं।
वृष राशि
सप्ताह के बीच में आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको पूरे फोकस की जरूरत होगी। इसलिए अपने विचारों को संतुलन में रखने के लिए प्रतिदिन ध्यान लगाएं।
मिथुन राशि
अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ हुई गलतफहमियों को दूर करने के लिए उनके साथ बातचीत करें। अपने बातें शेयर करें और उनकी भी सुनें। इससे संबंध मजबूत और गहरे बनेंगे।
कर्क राशि
आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों पर अधिक खर्चो करने से बचना चाहिए। क्योंकि वे आपके पैसों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। कुछ लोग तो आपके साथ इसी मतलब से हैं और आपके पीठ में छुरा घोंप रहे हैं।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको अपने जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आप दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है, इस बारे में अधिक ना सोचें। नियमित रूप से ध्यान लगाने से आप में एकाग्रता आएगी। आप अपने जीवन को लेकर अधिक फोक्स्ड रहेंगे।
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए सुचारू रूप से बीतेगा। लंबे समय से आपको परेशान कर रही चीजों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने करीबी और भरोसेबंद लोगों से अपनी दिल की बात कह सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि उसे मानसून संबंधी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। अपने बच्चे को घर का बना पौष्टिक भोजन दें। उसके खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
आपको सप्ताह के आखिर में यात्रा करने से बचना चाहिए। किसी भी आपातकालीन यात्रा के मामले में सार्वजनिक परिवहन लें। अपने करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें, ताकि आप अपने इच्छित लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
धनु राशि
इस सप्ताह आप कुछ ऐसा करेंगे, जिसकी योजना आप लंबे समय से बना रहे थे। कोशिश करें अपनी योजनाओं का खुलासा किसी से न करें। इससे योजना के पूरी होने की संभावना बढ़ेगी।
मकर राशि
इस सप्ताह कोई अनचाहा मेहमान आपसे मिलने आ सकता है। यह यात्रा आपके घर में तनाव पैदा कर सकता है। अपनी सूझबूझ से इस स्थिति से बचने की पूरी कोशिश करें।
कुंभ राशि
यह सप्ताह पैसे निवेश करना का काफी अच्छा समय है। आप अपने माता-पिता की सलाह पर कोई निवेश कर सकते हैं। आपके सभी सपने जल्द ही सच होंगे।
मीन राशि
इस सप्ताह आपकी अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ तीखी बहस हो सकती है। यह बहस आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इसका आपके मन और आत्मा पर लंबे समय तक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने की कोशिश करें।

