Connect with us
मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलेगी। अधिकतम तापमान भी सामन्य से अधिक रहेगा। इसके अलावा आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा।

Weather

मौसम अपडेट (Weather Update Today): दिल्ली-यूपी और बिहार समेत देश के इन राज्यों में चलेगी लू, पढ़ें बारिश पर मौसम का अपडेट

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। देशभर में आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। लू के भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होगा।

अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान, पूर्वानुमान और लू की चेतावनी

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस की सीमा में है। प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 19 तारीख की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17-19 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। आज से 19 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान विदर्भ में और 18 व 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

दिल्ली में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

झारखंड की राजधानी रांची में पारा 37 डिग्री के पार

झारखंड की राजधानी रांची में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस महीने गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, मई में बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी

उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक पारा लगातार बढ़ेगा। दून समेत राज्य के ज्यादातर हिस्मों में अझिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Weather

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page