Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

‘यूक्रेन से युद्ध हार रहे हैं, व्लादिमीर पुतिन को इस बात का अहसास’, रूस के पूर्व PM का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 82 दिन हो गए हैं। युद्ध अभी अपने परिणाम पर नहीं पहुंचा है। लेकिन पूर्व रूसी प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि रूस इस युद्ध को हार गया है। पूर्व रूसी पीएम मिखाइल कास्यानोव (Mikhail Kasyanov) ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को इस बात का अहसास होना शुरू हो गया है कि वह इस युद्ध को हार रहे हैं।

पुतिन के राष्ट्रपति बनने के बाद मिखाइल पहले प्रधानमंत्री थे। विक्ट्री डे पर 9 मई को व्लादिमीर पुतिन के भाषण के बाद उनका यह बयान सामने आया है। डॉयचे वेले को दिए एक इंटरव्यू में कास्यानोव ने कहा कि पुतिन थोड़ा परेशान लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के जनरलों ने उन्हें सही स्थिति के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने कहा, ‘पुतिन का भाषण बेहद कमजोर था। शायद उन्हें ये आभास हो गया है कि वह युद्ध हार रहे हैं।’

पुतिन के पहले प्रधानमंत्री थे कास्यानोव

मिखाइल कास्यानोव 2000 से 2004 तक पुतिन के पहले प्रधानमंत्री थे। 2008 में वह विपक्ष में चले गए और राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा। वह पुतिन के एक मुखर विरोधी बन गए और अब निर्वासन में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन को उनके करीबियों ने गलत जानकारी दी है। पुतिन को उनके जनरलों ने सही बात नहीं बताई। उन्हें यह कहा गया होगा कि यूक्रेन को जीतने में थोड़ा ही समय लगेगा। लेकिन सबकुछ इसके उलट हुआ है।

‘यूक्रेन पर हमला न करते तो रूस पर हो जाता’

अपने भाषण के दौरान पुतिन ने कहा था कि पश्चिमी देश यूक्रेन को ताकतवर बना रहे हैं। यूक्रेन पर अगर हमला न करते तो रूस पर हमला हो गया होता। पुतिन ने कहा था, ‘ये एक ऐसा खतरा था जो हर रोज बढ़ रहा था और इसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमारी सीमा असुरक्षित हो जाती। इसलिए हमें इसके बारे में कुछ करना था। हमने जो किया है वह एकदम सभी फैसला है।’

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अंतरराष्ट्रीय

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page