Connect with us

others

दायित्वों का इंतज़ार अभी और: कतार में कई दावेदार, अब बड़े और अहम दायित्वों पर नजर, दावेदारों को एक और सूची आने का इंतजार

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के 38 से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के विभिन्न परिषदों, समितियों व अन्य संस्थाओं में दायित्व बांट चुके हैं। लेकिन पार्टी के भीतर अब भी दायित्वों की एक और सूची के आने का इंतजार हो रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की निगाह सरकार के उन प्रमुख दायित्वों पर लगी है, जिन्हें खासा महत्वपूर्ण माना जाता है।

अभी तक धामी सरकार दायित्वों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 20 पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नाम शामिल थे और दूसरी सूची शुक्रवार की रात जारी हुई। जिसमें 18 कार्यकर्ताओं की मुराद पूरी हुई। दायित्वों की दो सूचियां जारी होने के बाद पार्टी के भीतरदावेदारों की बेताबी और ज्यादा बढ़ गई है। अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ता पूरी कोशिश में जुटे हैं कि दायित्वों की अगली सूची में उनका नाम अवश्य शामिल हो जाए।

दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सरकारी आवास से लेकर प्रदेश कार्यालय तक दायित्व के दावेदार परिक्रमा लगा रहे हैं।हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार नामों की सूची पहले ही मुख्यमंत्री को सौंप चुके हैं। उसमें अभी भी कई नाम हैं, जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं।पार्टी सूत्रों का दावा है कि अभी सरकार की ओर से दायित्वों की एक और सूची जारी होगी। दावेदारों की निगाह बड़े और अहम माने जाने वाले दायित्वों पर भी लगी है। अमर उजाला साभार

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page