others
गर्व के पल: हल्द्वानी के विवेक पाण्डेय ने जेईई मेंस में उत्तराखंड टॉप किया

हल्द्वानी। मुखानी के रूप नगर निवासी विवेक पांडे को जेईई मेंस में उत्तराखंड में पहली और देश में 25वीं रैंक मिली है। वह जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र हैं। विवेक वर्तमान में संकल्प ट्यूटोरियल से कोचिंग ले रहे हैं।
विवेक ने बताया कि वह रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करते हैं। इंजीनियर बनकर सेवा देना उनका लक्ष्य है। कोचिंग संचालक प्रकट सिंह बराड़ ने बताया कि जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा होती है। जेईई मेंस निकालने के बाद छात्र आईआईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में आसानी से प्रवेश पा सकता है। विवेक के पिता प्रेम प्रकाश पांडे और माता बीना पांडे प्राइवेट नौकरी करती हैं।


