उत्तराखण्ड
विमल मिश्रा काठगोदाम, प्रमोद पाठक मुखानी के नए थानाध्यक्ष, एसएसपी ने किए तबादले, देखें लिस्ट
हल्द्वानी। पुलिस कप्तान प्रहलाद सिंह मीणा ने जिले में तमाम पुलिस निरीक्षक, उप-निरीक्षकों की तैनाती बदल दी है। कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किए गए हैं। काठगोदाम के नए थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा होंगे जबकि प्रमोद पाठक को मुखानी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
आज जारी तबादला आदेशों के मुताबिक निरीक्षक उमेश कुमार मलिक प्रबारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी साईबर सेल, निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी साईबर सेल से प्रभारी निरीक्षक भवाली, उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोरा थानाथ्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक भवाली, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी से थाना काठगोदाम, उपनिरीक्षक मनोज सिंह नयाल थानाध्यक्ष बेतालघाट से वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर, उपनिरीक्षक महेश चंद्र जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनगर से थानाध्यक्ष बेतालघाट, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से उपनिरीक्षक द्वितीय थाना लालकुआं भेजे गए हैं।
बता दें कि हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कप्तान ने तमाम दरागाओं को इधर से उधर किया है जिस कारण कई मामले में नए खुलासे भी हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर मातहतों को पुराने मामलों के खुलासे के निर्देश दिए हैं। कोशिश है कि सभी थानों में अपराध के मामलों की पेंडेंसी न रहे और लोगों को न्याय मिले। इसी क्रम में आज के तबादले भी किए गए हैं, यह माना जा रहा है। इस तैनाती में काठगोदाम और मुखानी के थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी को बहुत महत्वपूर्ण रूप में देखा जा रहा है। काठगोदाम में इस बीच नैब के मामले की जांच चल रही है जो कि बहुत महत्वपूर्ण मामला है। इसी तरह थाना मुखानी में भी तमाम महत्वपूर्ण मामलों की जांच चल रही है, जिनमें अब तेजी आने की संभावना है।

