Connect with us

others

वीडियो भी: डॉ. मोहन भागवत ने उत्तराखंड ucc की प्रशंसा की ,कहा देश में लाया जाए उत्तराखंड जैसा ucc

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में अपने दौरे से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने समान नागरिक संहिता को लेकर कहा है कि ये देश में लागू होना चाहिए और इसके लिए सभी पक्षों से बातचीत की जानी चाहिए।

डॉ भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूसीसी को लेकर कहा उत्तराखंड सरकार ने उक्त कानून को लागू करने से पहले एक ड्राफ्ट तैयार किया और उसे जनता के बीच रख दिया और उनसे सुझाव मांगे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने सुझाव दिए और फिर उसका बिल लाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा ही होना चाहिए सबसे संवाद होना चाहिए और उसके बाद उसे लाया जाना चाहिए। डॉ भागवत ने ये भी कहा बिल कानून लाया जाता है उसका पालन भी जरूरी है, इसलिए सबसे बातचीत करके सबसे संवाद करके लाया जाएगा तो अच्छा रहेगा।

आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उससे हमारी सरकार का हौसला बढ़ा है। हमने यूसीसी को लेकर जो भी प्रयास किए वो देवभूमि की जनता के साथ बातचीत करके किए। श्री धामी ने कहा उन्हें विश्वास है कि यूसीसी एक दिन पूरे भारत में लागू होगा और इसकी पहल देवभूमि उत्तराखंड से हुई है। देश में सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए ये विचार परिवार की प्राथमिकता रही है और जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का हिस्सा भी रही है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts