Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : यमुना मैया ने बचा लिया, वरना खाई में समा जाती यात्रियों की बस

खबर शेयर करें -

यमुनोत्री: इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। हालांकि, मौसम यात्रा में बाधा बना हुआ है। बावजूद, यात्री पूरे उत्साह से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान वाहनों का रेला भी उमड़ रहा है। कई वाहन ओवर स्पीड भी नजर आ रहे हैं। जिसके चलते हादसों का खतरा बना हुआ है। आज एक बस पलटने से बच गई।

ऐसा ही ओवर स्पीड को मामला यमुनोत्री धाम जा रही बस का सामने आया है। बजाया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि बस काफी तेजी से दौड़ रही थी। खाई की तरफ फिसलने से पहले बस पहाड़ी की ओरबड़े पत्थर से टकराई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ। उस बस में 28 यात्री सवार थे। गनीतम रही कि किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts