Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामला, कौन हैं वो दो नेता, जिनके नाम कि हो रही चर्चा?

खबर शेयर करें -

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) भर्ती पेपर लीक मामले में STF की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे इस मामले में नए-नए खुलासे भी होते जा रहे हैं। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन 13 लोगों में एक पुलिस वाला और तीन न्याय विभाग के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि जांच में दो सफेदपोशों के भी नाम सामने आए हैं। मीडिया रिर्पोटों की मानें तो यह दोनों ही जिला पंचायत के सदस्य हैं।

STF भी मामले में तेजी से जांच आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि जांच में दो जिला पंचायत सदस्यों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह माना जा रहा है कि STF पुख्ता और मजबूत सुबूत जुटाने के बाद ही दोनों पर हाथ डालेगी।

STF की अब तक की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक कर उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल मंडल के दो जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ पेपर लीक में अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें एक महिला शामिल भी है।

मीडिया रिर्पोटें भी यही कह रही हैं कि दो जिला पंचायत सदस्यों के नाम सामने आए हैं। भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद दोनों की बेचैनी बढ़ी हुई है। इस मामले में कुछ और नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं। अब तक जो नाम सामने आ चुके हैं, उनकी भूमिका की जांच जा रही है।

STF यह तो मान रही है कि कुछ इनपुट मिले हैं। लेकिन, फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उनके खिलाफ कितने मजबूत साक्ष्य हैं। बहुत जल्द एसटीएफ इन दोनों नेताओं को गिरफ्तार भी कर सकती है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts