Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: नहर किनारे खड़ी थी बाइक, अचानक गायब हो गया युवक, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर के पास यूपी निवासी युवक की बुलेट खड़ी मिली। बाइक पर चाबी भी लगी हुई थी और बैग भी बाइक पर ही रखा हुआ था। लेकिन, युवक कहीं गायब हो गया। पुलिस और SDRF की टीम चीला शक्ति नहर में उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, अब तक कुछ पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार गैलेक्सो दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक 17 मई की शाम ऋषिकेश चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुहिस के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने मोबाइल से फोन से सूचना दी कि उनका साथी मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र सरणजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 264, कुर्मांचल नगर, थाना इज्जत नगर, बरेली उत्तर प्रदेश अपनी मोटरसाइकिल से उनके पीछे चीला रोड पर आ रहा था।

थोड़ी दूर चलने के बाद जब मंजीत पीछे नहीं दिखाई दिया। तब हम वापस गए तो गुजर बस्ती चीला मार्ग के पास नहर किनारे उसकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी, उसका बैग भी गाड़ी में था। आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंजीत सिंह के साथी आकाश मिश्रा और विक्रांत कुमार मौके पर ही मौजूद मिले। दोनों ने बताया कि वोकंपनी के एक कार्यक्रम में ऋषिकेश आए थे। वापसी में हम दो लोग एक बाइक में तथा मनजीत सिंह अपनी बुलेट से लौट रहे थे। सभी लोग गैलेक्सो कंपनी में एमआर का काम करते हैं। रास्ते में मंजीत एक जगह रुका हुआ था और नहर में नहाने के लिए कह रहा था।

हमने मना कर दिया था। उसके बाद हम फिर आगे पीछे चलते रहे। बीन नदी के पास जब हमने पीछे देखा तो मंजीत दिखाई नहीं दिया। हमने आसपास ढूंढा लेकिन नही मिला। तब से वह लापता है। उसके डूबने की आशंका को देखते हुए मौके पर SDRF को बुलाकर खोजबीन की गई। अंधेरा होने के कारण सर जी को कार्य रोक दिया गया था गुरुवार के सुबह एसडीआरएफ के टीम ने फिर से घटनास्थल तथा इससे आगे युवक की सर्चिंग शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक के स्वजन भी यहां पहुंच गए हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts