Connect with us

उत्तराखण्ड

“उत्तराखंड का छैला पश्चिम की लैला ” टिहरी के विकास बने अमेरिका के “दामाद”

खबर शेयर करें -

ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब कोई दूसरे की संस्कृति और रीति-रिवाजों से प्रभावित हो। अब खबर टिहरी से है। जहां अमेरिका की एक डाक्टर को उत्तराखंड का युवक पसंद आ गया। फिर क्या था अमेरिकी युवती ने टिहरी के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। इस शादी के चर्चांए पूरे क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के चंबा ब्लाॅक के आराकोट निवासी विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात की तो दोनों के घरवाले मान गये। इसके बाद 16 नवंबर को दोनों की शादी हो गई। अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी टिहरी में चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts