Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार तैयार कर रही है ज्योर्तिलिंग सर्किट: नाथ सर्किट भी बनेगा, गोरखपुर से जोड़ा जुड़ेगा

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। चार्टर प्लेन से कम समय में देश के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ज्योर्तिलिंग सर्किट के माध्यम से श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट प्रदेश सरकार तैयार कर रही हैं। वहीं प्रदेश में नाथ सर्किट बनाकर उसे गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपी के साथ प्रदेश सरकार जल्द ही एमओयू साइन करेगी।
हरिद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के पर्यटन विभाग ने काफी सर्किट बनाए हैं। अब प्रदेश में नाथ संप्रदाय व ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया कि पहाड़ों के अंदर नाथ संप्रदाय का बहुत प्रचार रहा। यहां पर गुरु गोरखनाथ की बहुत गुफाएं हैं।
नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर के साथ उनका संबंध स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी आने का न्योता दिया है। जहां पर ओएमयू साइन होगा। वहीं जिन प्रदेशों में ज्योर्तिंलिंग हैं उन प्रदेशों से भी ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की बात शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि हाई एंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट भी बनाया जा रहा है। ज्योर्तिलिंग सर्किट केदारनाथ से शुरू होगा और जहां-जहां पर ज्योर्तिलिंग हैं वहां से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक छोटी अवधि में लोग चार्टेड प्लेन से 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिन जगहों पर एयरपोर्ट हैं वहां पर उन एयरपोर्ट का लाभ लिया जाएगा। वहीं कई जगहों पर हेलीकाप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts