Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: 15 दिन के बच्चे की मौत, सदमे में पिता ने लगा ली फांसी

खबर शेयर करें -

देहरादून: ऋषिकेश से एक दुखद और गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 15 दिन के बच्चे के मौत हो गई थी। नवजात बच्चे की मौत का सदमा पिता को ऐसा लगा कि वो उसे सहन नहीं कर पाया और फांसी के फंदे पर झूल गया। बच्चे और पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

जानकारी के अनुसार यम घटना IDPL कृष्णानगर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां के रहने वाले 23 साल के अमित कुमार की पत्नी ने 15 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य खराब होने के चलते नवजात की मौत हो गई।

इसके बाद अमित मानसिक तनाव में आ गया और पत्नी को भी मायके भेज दिया। बताया जाता है, जब परिवार को लोग किसी काम से घर से बाहर गए। परिजन वापस लौटे तो अमित का शव पंखे से फंदे में झूलते देखा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts