Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश में छाता लेकर घूमने निकले उत्‍तराखंड सीएम Pushkar Singh Dhami, सादगी से जीता दिल

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार की सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर घूमने निकल गए। इस दौरान वह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पहुंचे।

रास्‍ते में उन्‍हें जो भी मिला उससे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हाईवे पर स्थित एक ढाबे में जाकर व्यापारी विजय पंवार से बातचीत की और उनके कारोबार के बारे में पूछा। इस दौरान उन्‍होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया।

jagran

रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

बता दें कि मुख्‍यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जनपद में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के तिलवाड़ा स्थित अतिथि गृह में रुके हैं। वह शनिवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे थे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

jagran

गौरीकुंड हाईवे पर व्यापारियों से भी बातचीत की

रविवार की सुबह घूमने के दौरान उन्‍होंने गौरीकुंड हाईवे पर व्यापारियों से भी बातचीत की। मुख्‍यमंत्री ने व्यापारियों से उनके कारोबार के बारे में पूछा। पुष्‍कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की। मुख्‍यमंत्री से बात करने के बाद व्‍यापारी और तीर्थयात्री बेहद खुश नजर आए।

jagran

जिलों में प्रवास के तहत रुद्रप्रयाग से अभियान शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार से जिलों में प्रवास के तहत रुद्रप्रयाग से अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत के दौरान सीएम ने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए रोपवे की जल्द शुरुआत की जाएगी। केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य भी जल्द ही पूरे होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा हुआ नहीं है। यहां की योजनाओं के बारे में जब भी उनके पास प्रस्ताव रखा जाता है, मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts