धर्म-संस्कृति
आज का राशिफल 13 सितंबर 2023: त्रिग्रही योग से आज मिथुन, कर्क सिंह सहित कई राशियों को मिल रहा लाभ का मौका
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
Aaj Ka Rashifal 13 September 2023: 13 सितंबर आज का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर से सूर्य, बुध और चंद्रमा का बेहद ही शुभ संयोग बना हुआ है। साथ ही आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है जिसके साथ सिद्ध योग मौजूग। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज का दिन मिथुन, कर्क और सिंह राशि के सहित कई राशियों को त्रिग्रही योग का लभ दिलाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक रहने वाला है।
मेष राशि वाले आज प्रतिष्ठा और लाभ पाएंगे
![मेष राशि वाले आज प्रतिष्ठा और लाभ पाएंगे मेष राशि वाले आज प्रतिष्ठा और लाभ पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/103610178/navbharat-times-103610178.jpg?width=680&resizemode=3)
मेष राशि के जातक आज अपने परिवार की खुशियों और जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और अपने आस-पास के लोगों को प्रसन्न करने की कोशिश करेगे। ऊर्जा आज इनके अंदर जबरदस्त रहने वाली है जिसका लाभ इनको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज ऐसा मालूम होता है कि आज आप अपने साथी के कोई गिफ्ट ले सकते हैं। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में आपके शामिल होने का योग भी आज दिख रहा है। सलाह है कि क्रोध को आप कंट्रोल में रखें।
आज भाग्य 86% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि के जातकों को विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए
![वृषभ राशि के जातकों को विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए वृषभ राशि के जातकों को विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए](https://static.langimg.com/thumb/103610162/navbharat-times-103610162.jpg?width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आज का मिलाजुला रहेगा। माता पिता और घर के वरिष्ठजनों से आपको मार्गदर्शन और लाभ प्राप्त होगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, आपको प्रयास करना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे।
आज भाग्य 81% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और देवी को लाल फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा
![मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/103610174/navbharat-times-103610174.jpg?width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ चंद्रमा का बनने वाला शुभ योग आपको बुद्धि और विवेक से लाभ दिलाएगा। भाई-बहनों के साथ किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ आपका बेहतर तालमेल भी आज देखने को मिलेगा। कारोबार में आज मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान का दायरा बढ़ाएं और किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें।
आज भाग्य 87% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ का पाठ करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
कर्क राशि के जातकों का प्रभाव और लाभ बढ़ेगा
![कर्क राशि के जातकों का प्रभाव और लाभ बढ़ेगा कर्क राशि के जातकों का प्रभाव और लाभ बढ़ेगा](https://static.langimg.com/thumb/103610176/navbharat-times-103610176.jpg?width=680&resizemode=3)
कर्क राशि के जातकों लिए आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ में होना आपको कारोबार और व्यापार में लाभ दिलाएगा। आज आप अकाउंट और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा और इनके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको बहनों और पिता की ओर से लाभ और सहयोग मिल सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है। किसी शुभ कार्य में आज आप धन खर्च कर सकते हैं।
आज भाग्य 83% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणपति की पूज करें और इन्हें 11 या 21 दूर्वा चढ़ाएं।
सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा
![सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा](https://static.langimg.com/thumb/103610173/navbharat-times-103610173.jpg?width=680&resizemode=3)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज 13 सितंबर का दिन बेहद ही उत्साहवर्धक रहेगा लेकिन मन को संयमित रखकर महत्वपूर्ण फैसला लेना होगा नहीं तो परेशानी होगी। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आप आज अधिक कल्पनाशील रहेंगे और अपने कार्यों में रचनात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलेगा। कोई नई डील आज फाइनल हो सकती है। सलाह है कि कर्ज और लोन लेना चाह रहे हैं तो आज इससे आपको बचना चाहिए। किसी सगे संबंधी से आपको कोई प्रतिकूल खबर मिलने से मन निराश होगा।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और सूर्य भगवान को कुमकुम मिला जल अर्पित करें।
कन्या राशि वालों का दिन रहेगा तनाव भरा
![कन्या राशि वालों का दिन रहेगा तनाव भरा कन्या राशि वालों का दिन रहेगा तनाव भरा](https://static.langimg.com/thumb/103610159/navbharat-times-103610159.jpg?width=680&resizemode=3)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और तनाव वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहद ही संजीदगी से काम करना होगा। मन में कई तरह की नकारात्मक बातें आएंगी मानसिक उलझन में आपको गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज अनुभवी लोगों की सलाह से लें। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। कहीं से धन वापस नहीं मिल पाने से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी होगी, आपस में कहासुनी भी संभव है।
आज भाग्य 66% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि वाले गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें
![तुला राशि वाले गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें तुला राशि वाले गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें](https://static.langimg.com/thumb/103610170/navbharat-times-103610170.jpg?width=680&resizemode=3)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग पीठ पीछे आपके बुराई और शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आपको इन पर ध्यान नहीं देना है। बिजनस में आज आपको मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिेलेगा। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपको आज गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
आज भाग्य 78% तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।
वृश्चिक राशि वालों को वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा
![वृश्चिक राशि वालों को वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा वृश्चिक राशि वालों को वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/103610166/navbharat-times-103610166.jpg?width=680&resizemode=3)
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने आपको साबित करना होगा। काम अधिक दबाव रह सकता है लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी और सहकर्मियों एवं सहयोगियों से मदद भी पाएंगे जिससे आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार में आज आपको वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। रेडीमेड कपड़ों और शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रक्षा और खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 81% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल और चीन का दान दें।
धनु राशि वालों को आज उधार लेनदेन से बचना चाहिए
![धनु राशि वालों को आज उधार लेनदेन से बचना चाहिए धनु राशि वालों को आज उधार लेनदेन से बचना चाहिए](https://static.langimg.com/thumb/103610168/navbharat-times-103610168.jpg?width=680&resizemode=3)
आज आपके भाग्य स्थान में तीन ग्रहों का संयोग होना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका सामाजिक कद आज बढेगा। कोई सरकारी काम आपका अटक रहा है तो आज आपको प्रयास करना चाहिए सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज किसी से उधार लेन देन करने से बचना चाहिए। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है इनका ध्यान रखें।
आज भाग्य 82% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
मकर राशि के जातक आज वाणी और क्रोध को कंट्रोल में रखें
![मकर राशि के जातक आज वाणी और क्रोध को कंट्रोल में रखें मकर राशि के जातक आज वाणी और क्रोध को कंट्रोल में रखें](https://static.langimg.com/thumb/103610175/navbharat-times-103610175.jpg?width=680&resizemode=3)
मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी विवाद मामलों से राहत मिल सकती है। लेकिन आज आपके आपके ख़र्चे ज़्यादा होंगे। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर कोई विशेष निर्णय लेंगे, जिसमें उन्हें अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए नहीं तो किसी बात को लेकर आपके वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते है।
आज भाग्य 65% तक मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज मकर राशि के जातकों को गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए और माता से आशीर्वाद भी लेना चाहिए।
कुंभ राशि वालों को महिला मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा
![कुंभ राशि वालों को महिला मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा कुंभ राशि वालों को महिला मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/103610180/navbharat-times-103610180.jpg?width=680&resizemode=3)
कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपका आज अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज कारोबार में साझेदारों और सहयोगियों के आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र मे महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा और किसी कार्य में सफलता पाएंगे। आप अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना चलाना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझ सकता है। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 82% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि वालों को सेहत के प्रति ध्यान देना होगा
![मीन राशि वालों को सेहत के प्रति ध्यान देना होगा मीन राशि वालों को सेहत के प्रति ध्यान देना होगा](https://static.langimg.com/thumb/103610169/navbharat-times-103610169.jpg?width=680&resizemode=3)
मीन राशि के लिए आज का राशिफल बता रहा है कि यदि आप अपने व्यवसाय में और नए कार्यों में निवेश करने के लिए धन खर्च करेंगे तो आपको निश्चित रूप से इसका भरपूर लाभ भविष्य में मिलेगा। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। खानपान और जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिए लाभकारी होगा। आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है, प्रयास कर सकते हैं। जान पहचान का आपको लाभ मिल सकता है।
आज भाग्य 86% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, पिता से आशीर्वाद लें।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)