Connect with us

धर्म-संस्कृति

Today 27 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : कर्क राशि के लोगों को भाग्य दिलाएगा लाभ, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, दिन मंगलवार 27 जुलाई का चंद्रमा दिन भर मिथुन राशि में संचार करेंगे और रात में अपनी राशि कर्क में चले जाएंगे। अपनी राशि की ओर बढ़ते हुए चंद्रमा आज कर्क राशि में लाभ का योग बना रहे हैं। ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ कर्क के अलावा सिंह सहित कई दूसरी राशियों को भी मिल रहा है। देखिए आपके लिए आज दिन कितना मंगलकारी रहने वाला है।

मेष राशि: व्यापार में लाभ होगा

मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी पेशा लोग आज आपने कार्यस्थल पर अपने कार्य और लगनशीलता के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

वृषभ राशि: ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो प्रयास कीजिए सफलता मिलेगी। आज वृष राशि के लोग ऊर्जा और उत्साह से भी भरपूर रहेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो इसका निबटारा हो सकात है, इस बात की प्रबल संभावना है कि फैसला काफी कुछ आपके पक्ष में हो।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता से आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि: प्रत्येक कार्य आसानी से पूरा करेंगे

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि दिन शुभ रहेगा और अच्छा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। चुस्ती-फुर्ती के साथ प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: धन लाभ के योग बनेंगे

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यापारी वर्ग को आज विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से चिंता मुक्त रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप स्वयं के लिए यश एव कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि: कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मुलाकात होगी। नए कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिलेगी। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: सामाजिक दायरा बढ़ेगा

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ अच्छा लाभ भी होगा। आज आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। किसी न किसी काम की वजह से छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी को दूर्वा घास अर्पित करें।

तुला राशि: विशेष व्यक्ति से मुलाकात यादगार रहेगी

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि परिवार का सुख आज अच्छा मिलेगा। परिजनों के साथ मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। सिंगल जातकों की किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हरी मूंग दाल को चावल के साथ मिलाकर दान करें।

वृश्चिक राशि: किसी समारोह में शिरकत करेंगे

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दिनभर उत्साह बना रहेगा और किसी समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज सराहनीय कार्य करेंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। व्यापारी वर्ग मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। यदि आप फिर विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। गणेशजी की विधिवत पूजा-अर्चना करें।

धनु राशि: अपने कार्यों को पूरा करेंगे

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके अंदर सहज ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी निजी जिंदगी में ज्यादातर सब अच्छा रहेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें और मोदक का भोग लगाएं।

मकर राशि: छात्रों के लिए समय अनुकूल

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई-अध्ययन पर ध्यान देना लाभकारी होगा। मित्रों व प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

कुंभ राशि: पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा

कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि अगर आप आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातक कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। 11 बार गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि: जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाएंगे

गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन अच्छा बीतेगा और शरीर में फुर्तीला पन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आज जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाएंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts