Connect with us

धर्म-संस्कृति

Today 26 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार अभिषेक करें, जानें दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल दिन मंगलवार 26 जुलाई आज चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में होगा। चंद्रमा के इस संचार से सावन शिवरात्रि के अवसर पर गजकेसरी योग बना रहेगा। ऐसे में शिव कृपा पाने के लिए सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार कैसे शिवजी का अभिषेक करें और साथ जानें शिवपुत्र गणेशजी के आशीर्वाद से आपका दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि: रिश्ते आज बेहतर होंगे

आज मेष राशि वालों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति प्रबल रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों का साथ मौज-मस्ती के पल बिता सकते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ आपके रिश्ते भी आज बेहतर होंगे। मार्केटिंग और सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन कुछ अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। कुछ लोग आर्थिक विषयों को लेकर चिंतित होंगे और कमाई बढाने की योजना बनाएंगे।

आपका भाग्य आज 89 प्रतिशत रहेगा। शिवजी का गन्ने के जूस अथवा जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें।

वृषभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का दिन वृष राशि वालों का उत्साह और जोश से भरपूर रहेगा। अपने काम को लेकर आप कुछ अधिक सक्रिय नजर आएंगे। कारोबार व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके संपर्क भी बढेंगे। आर्थिक पक्ष आपका आज मजबूत रहने वाला है। परिवार में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।

आज भाग्य 92 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गाय के दूध में शक्कर मिलाकर ओम नमः गौरी पतये नमः बोलते हुए अभिषेक करें।

मिथुन राशि: छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे

आज मिथुन राशि वालों से गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन आज अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि में होंगे, कई बार मन में हलचल होने से निर्णय लेने में आपको उलझन होगी। लेकिन संयम और शांत मन से काम करेंगे तो आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं और आपका धन सही कार्यों पर खर्च भी होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन अकारण ही मन में डर बना रहेगा। किसी रिश्तेदारों से आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय तथा धन के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

भाग्य आज 89 प्रतिशत आपका साथ देगा। 21 या 11 बेलपत्र के साथ शिवजी का अभिषेक कीजिए। धतूरा अर्पित करना भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि: दिन लाभकारी रहेगा

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपका बहुत साथ नहीं दे रहा है इसलिए भाग्य के भरोसे पर कोई भी बड़ा निर्णय आज आपको नहीं लेना चाहिए। फिर भी कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज का दिन इस विषय में राहत देने वाला होगा। अपने समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठजनों और अधिकारियों को संतुष्ट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा।

भाग्य आज 71 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। आप आज घी और दही से शिवजी का अभिषेक कीजिए, ओम चंद्रशेखराय नमः मंत्र का जप करें।

सिंह राशि: मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा

गणेशजी कह रहे हैं कि आज सिंह राशि के लोगों को नौकरी कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले में दिन कुछ उतार-चढाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव और बेचैनी की स्थिति बनी रह सकती है। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ दिला सकता है। अपनी कार्य योजनाओं को ध्यान पूर्वक पूरा करने की कोशिश करें, आवश्यकता होने पर मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग पा सकेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिनसे आपका सम्मान बढ़ेगा। बुद्धि कौशल से आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवजी का घी अथवा गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें, आक के फूल अथवा कनेर के फूल अर्पित करें।

कन्या राशि: परिवार से स्नेह मिलेगा

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कारोबार व्यवसाय के लिए सुखद और आनंददायक रहने वाला है। सूचना प्रसारण और दैनिक उपभोग की चीजों का कारोबार करने वाले लोग आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है, इससे कुछ उलझन हो सकती है, लेकिन परेशान होने की बजाय इसे सकारात्मक रूप से लें। परिवार की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा और स्नेह मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में आपको कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकता है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। दूर्वा घास को पीसकर इसे गंगाजल में मिलाएं। इस जल से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र अर्पित करें।

तुला राशि: छात्रों का मन पढाई में कम लगेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और उतार-चढाव वाला रहेगा। आज इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य नरम रहने की आशंका है। कुछ घरेलू काम और जिम्मेदारियों के कारण आज छात्रों का मन पढाई में कम लगेगा। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हालात आज थोड़े सामान्य बने रहेंगे।

आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। रुद्राष्टक का पाठ कीजिए, गंगाजल से शिवजी का अभिषेक कीजिए।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन रुपए-पैसे के मामलों में काफी अहम रहेगा और आप अपनी अटकी योजनाओं पर भी काम करेंगे और उसे पूरा कर पाएंगे। पुराने मित्रों से आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है जिससे कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। कारोबार में कोई नई डील या साझेदारी होने की संभावना दिखती है। कारोबार में लाभ अच्छा रहेगा, आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: व्यापारीगण लाभ पा सकेंगे

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद और उल्लास प्रदान करने वाला होगा। ताजगी और ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। मित्रों और करीबी साथियों के साथ आपका शानदार समय बीतेगा। नौकरी में अच्छा प्रभाव बनेगा और अधिकारी से भी आप सहयोग पा सकेंगे। सोच समझकर निर्णय लेंगे तो इसका फायदा कारोबार में होगा, व्यापारीगण लाभ पा सकेंगे। जो लोग निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए सलाह है कि किसी अनुभवी से सलाह और मार्गदर्शन लेकर ही धन लगाएं।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। जल में तुलसी मंजरी डालकर शिवजी का अभिषेक कीजिए, शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

मकर राशि: नया संबंध और संपर्क बनेंगे

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपका सहकर्मियों के साथ मधुर और सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा और इनसे आवश्यक सहयोग भी पाएंगे। कारोबार के मामले में आज का दिन व्यापारी वर्ग से लिए अच्छा रहेगा, कमाई और आमदनी में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा। प्रभावशाली लोगों से आज इस राशि के लोगों का नया संबंध और संपर्क भी बन सकता है।

भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। हनुमान चालीसा का पाठ करें साथ ही शिवजी का अभिषेक शहद से करें।

कुंभ राशि: सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा

कुंभ राशि वालों का आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ ऐसे स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक उलझन और तनाव उत्पन्न हो सकता है लेकिन सलाह है कि विवाद में न उलझें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ कीजिए, गंगाजल और दूध मिलाकर शिवजी का अभिषेक कीजिए।

मीन राशि: करोबार में लाभ बना रहेगा

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मानसिक रूप से आप अधिक भावुक रह सकते हैं। बचचों की ओर से खुशी मिलेगी। छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई-लिखाई में उनका मन लगा रहेगा, करियर पर भी आज छात्रों का फोकस रहेगा। नौकरी पेशा जातक ध्यान रखें कि आज आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों से लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए सावधानी और सतर्कता का ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। करोबार में लाभ बना रहेगा।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवजी का अभिषेक शहद से करना चाहिए। 

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts