others
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात, भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने के आसार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।
चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात, भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन राज्यों में 70 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इसका असर उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे मालदीव तथा लक्षद्वीप के इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार जताए गए हैं। इसी तरह बंगाल और मन्नार की खाड़ी में तूफानी हवा चलने के आसार हैं।
तटीय कर्नाटक व ओडिशा के कुछ स्थानों पर चलेगी लूमौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों और सीमांत ओडिशा में लू चलने के आसार हैं। इसी तरह ओडिशा छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चार और पांच मार्च को गर्म और उमस भरे मौसम से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्जजम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
35 से 40 डिग्री तक पहुंचा पारा
भारतीय प्रायद्वीप व ओडिशा के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, गंगा के तटीय इलाकों, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा के कुछ हिस्सों तथा झारखंड में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हिमपात से श्रीनगर-लेह हाईवे बंदजम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को फिर मौसम बदला। बारिश और बर्फबारी हुई। पहाड़ों में सफेद चादर बिछने से पर्यटकों की रौनक लौटी है। धुंध व बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंथन मार्ग और मुगल रोड सहित अन्य कई संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। सोमवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज, माच्छिल, बांदीपोरा, साधना टॉप, राजधान पास, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, मुगल रोड, बनिहाल और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। अधिकतर मैदानी इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। भारी बर्फबारी से 85 किलोमीटर लंबा गुरेज-बांदीपोरा मार्ग बंद हो गया है। बांदीपोरा के जिला उपयुक्त मंजूर अहमद कादरी ने कहा कि बांदीपोरा और गुरेज के बीच यात्रा करने वाले या मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था रखी गई है। इस बीच बर्फबारी से कुपवाड़ा और कलारूस के बीच सड़क संपर्क कट गया है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा माइनस 0.3 और रात का माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2, पहलगाम में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

