Connect with us
मनसा देवी क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर तोड़-फोड़ की और एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने उक्त व्यक्ति की बेटियों से भी छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्राइम

तीन युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट व छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : मनसा देवी क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर तोड़-फोड़ की और एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने उक्त व्यक्ति की बेटियों से भी छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चाकू लेकर घर में घुसे युवक

श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह नेगी ने बताया कि मनसा देवी, गुमानीवाला निवासी एक महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि तीन स्थानीय युवक चाकू लेकर उनके घर में घुसे और उन्होंने घर के बर्तनों को तोड़ दिया।

विरोध करने पर महिला के पति से मारपीट की। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया, चिकित्सकों को उनके सिर में टांके लगाने पड़े। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज तथा छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts