Connect with us

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया में वायरल हुई ये लिस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, RSS से जुड़ा मामला

खबर शेयर करें -

देहरादून: सोशल मीडिया में RSS के प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव के रिश्तेदारों की नौकरी लगाए जाने से जुड़ी एक लिस्ट वायरल हुई। इस लिस्ट में कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं और यह कहा गया है कि जिन लोगों की नौकरी लगी है, वो सभी लोग राज्य में RSS के प्रांत प्रचारक रहे युद्धवीर यावद के करीबी और रिश्तेदार हैं।

इस मामले में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने साइबर क्राइम थाने में एक तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड प्रांत प्रचारक युद्धवीर यादव ने 2017 से 2022 के मध्य पद का दुरुपयोग कर सरकारी नौकरी लगाने की बात पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि यह फर्जी, कूटरचित दस्तावेज कुछ लोगांे ने भ्रामक सूची बनाकर फेक आईडी से सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है।

उपरोक्त फर्जी कूट रचित लिस्ट में उल्लेखनीय लोग न तो उक्त स्थान पर नियुक्त हैं और ना कार्यरत हैं। उपरोक्त भ्रमित खबर को फैला कर समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाया जा रहा है। इस मामले में सीसीपीएस देहरादून पर धारा 501/505 आईपीसी व 66 सी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने एक अपील भी की है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा फेक न्यूज और फर्जी आईडी द्वारा भ्रामक खबरे प्रसारित की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और किसी भी ऐसे अपराधियों को बक्शा नही जायेगा जो लोक शांति और कानून का उल्लंघन करेंगे।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts