Connect with us

उत्तराखण्ड

होटल में ले जाकर बनाये संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाया, सैन्यकर्मी की करतूत

खबर शेयर करें -

सैन्य कर्मी की इस घिनौनी हरकत को सुनकर आपका खून खौल जाएगा। मामला देहरादून का है जहां पर एक सैन्यकर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सैन्य कर्मी ने युवती की वीडियो भी बनाया। जिसका सहारा लेकर अब वो युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान मारने की धमकी दे डाली। कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसके विवाह की बात सितारगंज निवासी आनंद शर्मा के साथ चल रही थी। आनंद कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात है।

युवती ने बताया कि विवाह की बात करने के दौरान आनंद उसे देखने के लिए रुद्रपुर आया था। इसके बाद वह उसे शहर के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां आनंद ने उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार आनंद ने शहर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह विवाह से मुकर गया। युवती ने पुलिस को बताया कि फौजी सैन्य कर्मी ने दहेज के लालच में दूसरी जगह सगाई कर ली है। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर सैन्य कर्मी आनंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts