Connect with us

उत्तराखण्ड

21 यात्री थे सवार,यमुनोत्री जा रही थी बस, अचानक बन गयी आग का गोला

खबर शेयर करें -

विकासनगर: विकासनगर में बड़ा हादसा टल गया। चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों की बस विकासनगर से होकर यमुनोत्री के लिए जा रही थी। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। लेकिन, बस पूरी तरह से जल गई।

फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर बस का ढांचा तो बचा लिया। लेकिन, यात्रियों को सारा सामान पूरी तरह से जलकर रख हो गया। शनिवार को गुजरात के 21 यात्रियों ने हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए बस बुक कराई। बस में सवार होकर सभी यात्री यमुनोत्री जा रहे थे।

कटापत्थर के पास पुलिया पर जैसे ही बस पहुंची बस में धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों ने जब बस से धुआं निकलते देखा तो चालक को बस रोकने को कहा। तभी देखा की बस धू धूकर जलने लगी। किसी तरह से यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों व यात्रियों की सूचना पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मय फोर्स व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग व पुलिस कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी थी।

बस का सिर्फ ढांचा ही बच पाया। यात्री अपनी जान बचाकर भाग निकल पाये लेकिन सामान सभी का बस के अंदर ही रह गया। यात्रियों का बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सामान जला लेकिन जान बच गयी यही सोचकर यात्री राहत की सांस लेते रहे। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुंनसिंह गुसांई ने कहा कि बस का ढांचा बचा है। बाकि पूरी बस जलकर राख हो गयी।कहा कि गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गये। सामान जलकर राख हो गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts