Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्नी ने पति को मार डाला, बेटे ने मां को उतरा मौत के घाट,डबल मर्डर से सनसनी!

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में फिर डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई। पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा दिया। फिर पत्नी को उसी के बेटे ने गला दबाकर मार डाला। मामला हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद का है, जहां मामले की छानबीन में पुलिस जुट चुकी है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। यहां पहले पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी, उसके बाद बेटे ने मां का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी की हत्या होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते पहले पत्नी ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने अपनी ही मां का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतकों के नाम इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष और उसकी पत्नी सितारा उम्र 45 वर्ष बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका सितारा आरोपित बेटे तोहिद 22 वर्ष की सौतेली मां थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है तथा दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts