Connect with us

क्राइम

किसान के बेटे की गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें -

मंगलवार को रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बालेकी युसूफपुर निवासी एक किसान के बेटे की गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम बालेकी युसूफपुर निवासी सूरज उर्फ अरविंद का बेटा विवेक कुमार (22) मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे गांव के पास अपने खेत में गन्ने काट रहा था। इसी बीच उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद गांव निवासी एक महिला खेत में गन्ना छीलने पहुंची तो युवक का शव खून से लथपथ देखकर उसके होश उड़ गए। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के खेतों में कार्य रहे लोगों और युवक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ पंकज गैरोला और थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की, साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। विवेक घर का इकलौता चिराग था। अभी वह बीए की पढ़ाई कर रहा था और खेती के कामकाज में पिता का हाथ बंटाता था। विवेक को बेहद सटाकर गोली मारी गई है जो सिर को फाड़ते हुए पीछे से बाहर निकल गई। अब तक पुलिस को बुलेट भी नहीं मिली है। मृतक के पिता सूरज ने बताया कि उसके बेटे की डेढ़ साल पहले दो अलग.अलग गांव के युवकों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद से रंजिश चल रही थी। उनका कहना था कि रंजिश रखने वाले युवक आपराधिक किस्म के हैं और उसके बेटे को देख लेने की धमकी भी दे चुके हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts