Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पापमोचिनी एकादशी पर इस विधि से करें व्रत एवं पूजा, मिट जाएंगे सारे पाप

खबर शेयर करें -

Papmochani Ekadashi 2022: पापमोचिनी एकादशी व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस साल पापमोचिनी एकादशी 28 मार्च को है. यह एकादशी व्रत सभी एकादशी व्रतों में विशेष है क्योंकि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जाने अनजाने में किए गए सभी पाप मिट जाते हैं. भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद जीवन मरण के चक्र से भी मुक्ति मिल जाती है. इस बार पापमोचिनी एकादशी सर्वार्थ सिद्धि योग में है, यह योग कार्यों को सिद्ध करने वाला है. आइए जानते हैं पापमोचिनी एकादशी के मुहूर्त, व्रत एवं पूजा विधि (Papmochani Ekadashi Puja Vidhi) के बारे में.

पापमोचिनी एकादशी व्रत एवं ​पूजा विधि

1. 28 मार्च को सुबह 06:16 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग प्रारंभ हो रहा है. ऐसे में आप पापमोचिनी एकादशी के दिन प्रात: स्नान के बाद पीले वस्त्र पहन लें.

2. इसके बाद पूजा स्थान की साफ सफाई कर लें. एक चौकी पर पीले वस्त्र पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित कर दें. हाथ में जल, अक्षत् और फूल लेकर पापमोचिनी एकादशी व्रत एवं पूजा का संकल्प करें.

3. प्रात:काल से ही शुभ योग बना हुआ है. ऐसे में सुबह में ही पूजा करना उत्तम है. भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र, केला, पीली मिठाई, श्रीखंड, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, फल, माला आदि अर्पित करें. इस दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें. यह मंत्र समस्त दुख, कष्ट और पाप को मिटाकर पुण्य प्रदान करने वाला है.

4. अब श्री विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, पापमोचनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें. उसके बाद घी के दीपक या कपूर से भगवान विष्णु की आरती करें.

5. पूजा के समापन के बाद प्रसाद वितरण करें और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें. इसके बाद किसी ब्राह्मण को वस्त्र, अन्न, फल, मिठाई आदि का दान करें.

6. व्रत के दिन फलाहार करें और रात्रि के समय में भगवत जागरण करें. भगवान विष्णु की संध्या आरतह करें. दिन के समय में न सोएं. व्रत वाले दिन नियमों का पालन करें.

7. अगले दिन प्रात:काल स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Kasturi news इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized