Connect with us

उत्तराखण्ड

उठे सवाल,आधी रात को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 9 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त 

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरा जोर लगाया हुआ है। इस बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।

नमांकन निस्त किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर रात 12 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, उनका नामांकन दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण निरस्त किया गया है।

जबकि, बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि वह पूर्व में भी दो पत्नियां होने पर चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन पत्र निरस्त करने पर डिप्टी कलेक्टर और चुनाव चुनाव अधिकारी विरजेश तिवारी से पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाए।

सुभाष भगवानपुर ब्लॉक की आदमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र निरस्त होने पर अब उनके बेटे नवनीत चौहान को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts