Connect with us

अजब-गजब

थाने पहुंची घायल मुर्गा लेकर महिला, बोली-हत्या का मुकदमा दर्ज करो साहब!,बैठ गए माथा पकड़कर पुलिस वाले

खबर शेयर करें -

पुलिसकर्मियों ने मामला दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से सलाह मांगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक मुर्गे की हत्या के प्रयास का अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची और पड़ोसी पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। कहा है कि उसके मुर्गे को चोरी कर पड़ोसी काटकर खाना चाहता था। महिला ने पुलिसकर्मियों को अपना घायल मुर्गा भी दिखाया। फिलहाल पुलिसकर्मियों ने मामला दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से सलाह मांगी है। ग्राम सिल्दहा में रहने वाली जानकी बाई बिंझवार रोजी-मजदूरी करती है। साथ ही घर में देसी मुर्गा पालन मे भी लगी हुई है।

उसके घर में कई मुर्गे हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला अपने साथ एक मुर्गा लेकर सुबह-सुबह थाने पहुंच गई। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रही थे। इस पर वह नजर रख रही थी। जानकी बाई ने बताया कि वह सोमवार शाम को घर में ही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले बुगल और उसकी पत्नी दुर्गा ने एक मुर्गा चोरी किया और ले जाने लगे। जानकी बाई ने पुलिस को बताया कि उसने मुर्गा चोरी करते हुए पड़ोसियों को देख लिया। इसके चलते वह असफल हो गए, लेकिन उन्होंने मुर्गे का एक पंख तोड़कर उसे घायल कर दिया।

जानकी बाई ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी ने मुर्गे को पकड़ लिया था और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसने ही दंपति के हाथ से अपने मुर्गे को छुड़ाया। जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी पड़ोसियों ने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर विवाद भी हुआ था। तब उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अजब-गजब

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page