Connect with us

others

शासन ने देर रात पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खबर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डाइरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। बता दें कि कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। अंशुमन के पास प्रशासन व इंटेलिजेंस सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। आईजी करण सिंह नगण्याल को अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page