Connect with us

others

गज़ब चुनाव: लमगढ़िया परिवार के पांच लोगों की हार: पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुद तो हारे ही, बेटा, भतीजा और दोनों बहुएं भी चुनाव हारी…

खबर शेयर करें -

पाटी ( चंपावत)। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने यहां तय किया था कि वह खुद तो चुनाव लड़ेंगे ही साथ में परिवार के चार अन्य लोगों को भी चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने तय किया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट पर वह खुद, उनका बेटा, भतीजा और दोनों बहुएं भी अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ेंगे। ऐसा ही हुआ और पांच लोगों ने एक साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। मगर जब नतीजे आए तो पूरा परिवार और पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्न रह गए। खुद तो पूर्व प्रमुख जी हर ही गए, उनके बेटे, भतीजे और दोनों बहू को भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों पर हर का मुंह देखना पड़ा। उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में यह भी एक अनोखी हार थी।

पाटी ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर हार गए हैं। लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने चौड़ागूठ, पुत्र उदित लमगड़िया ने सिल्योडी गूंठ, बहू दीक्षा लमगड़िया ने देवीधुरा, भतीजा अमित लमगड़िया ने तिमलागूंठ और बहू संगीता लमगड़िया ने बनौली से क्षेत्र पंचायत सदस्य की दावेदारी की थी। दिग्गज नेताओं में शुमार लमगड़िया खुद तो हारे ही परिवार के अन्य किसी भी सदस्य नहीं जिता पाए।क्षेत्र पंचायत सीट चौड़ागूठ से खीम राम ने दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को हरा कर विजय प्राप्त की। खीम राम को 283 मत मिले। लमगड़िया को 161, तीसरी प्रतिद्वंद्वी जीवंती को 125 मत मिले।

सिल्योड़ीगूंठ क्षेत्र पंचायत सीट से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की पुत्र वधू गायत्री अधिकारी ने लमगड़िया के पुत्र उदित लमगड़िया को हराया। गायत्री को 218, उदित को 169, पंकज भट्ट को 144 और नीरज मेहरा को एक मत मिला। क्षेत्र पंचायत देवीधुरा से चंपा देवी ने 308 मत प्राप्त कर दीक्षा लमगड़िया को हराया। दीक्षा को 195 मत मिले। तीसरी प्रत्याशी शांति देवी को 66 मत पड़े। क्षेपं सीट तिमलागूंठ से बसंत बल्लभ जोशी ने 376 मत प्राप्त कर अमित लमगड़िया को हराया। अमित को 310 मत मिले। बनौली से भगवती देवी ने 313 मत प्राप्त करके संगीता लमगड़िया को हराया।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page