Connect with us

किच्छा

मामला मजेदार है: लूट के आरोपी को पार्टी में शामिल करते ही बखेड़ा, पूर्व विधायक के साथ पार्टी की भी किरकिरी

खबर शेयर करें -

किच्छा। ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा की अंतर्कलह रविवार को उस समय सामने आ गई जब किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल करा दिया। स्वागत समारोह को कुछ ही मिनट बीते थे कि सोशल मीडिया पर इस पर सवाल उठने लगे। किरकिरी होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने धनीराम की सदस्यता को निरस्त कर दिया।लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करवाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फ्लैश होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना हरकत में आए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष विवेक राय संस्तुति पर सदस्यता को तत्काल निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर इस पर चटकारे लिए जाने लगे।भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि संगठन में सदस्यता लेने की एक प्रक्रिया है। मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किसी को पार्टी की सदस्यता दिलाता है। उनकी ज्वाइनिंग में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया। मंडल अध्यक्ष की सूचना पर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद सदस्यता निरस्त की गई है। मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने पूर्व सभासद धनीराम के बारे में लिखित सूचना दी थी कि वह लंबे अर्से से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। नगर पालिका के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया था। नौ जुलाई को ही उनके लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से बचने के लिए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in किच्छा

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page