Connect with us

उत्तराखण्ड

 हाकम के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, निकाल लिया था कीमती सामान!

खबर शेयर करें -

नकल माफिया भाजपा से निकाले गए जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के अवैध रिसॉर्ट को बुलडोजर ने दहा दिया है। पेपर लीक मामले में हाकम का नाम सामने आने के बाद पहले दिन से ही यह माना जा रहा था कि हाकम ने जो संपत्ति जुटाई ह।

वह, अवैध रूप से जुटाई गई है। लेकिन जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जो रिजॉर्ट बनाया गया था, वह गोविंद वन्य जीव विहार की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था।

अतिक्रमण कर बनाए गए रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए पहले तो जेसीबी ही नहीं मिली। लेकिन, जब तक JCB मिली तब  तक रिसॉर्ट से कीमती सामान समेत खिड़की और दरवाजे निकाल लिए गए थे।

लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया। इस पहले ग्रामीणों ने रिसॉर्ट की छत पर लगी टिन की चादरें भी उखाड़ कर ली गई थी।

बुलडोजर से रिसॉर्ट को ध्वस्त करने को लेकर जिस तरह से बड़ी-बड़ी बातें हो रही थी। मौके पर उस तरह की कोई कार्रवाई नजर नहीं आई। महज खानापूर्ति के लिए हाकम सिंह के रिसॉर्ट की पीछे की ओर की दीवारों पर बुलडोजर चलाया गया।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts