क्राइम
युवती को डरा धमका कर सगे भाइयों ने बनाया हवस का शिकार
लुधियाना। शेरपुर की मुस्लिम कालोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों ने युवती को डरा धमका तथा ब्लैकमेल करके उसके साथ जबरदस्ती साथ दुष्कर्म किया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ विजय कुमार ने बताया कि उसकी पहचान मुस्लिम कालोनी की गली नंबर 3 निवासी बहादर सिंह के रूप में हुई। उसका फरार हुआ भाई नरिंदर सिंह है।
ब्यूटी पार्लर में काम करती है युवती
पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जाती है। उसी बीच बहादर सिंह के साथ उसकी जान पहचान हो गई। गत 10 अगस्त की दोपहर 2 बजे वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपित बहादर सिंह उसके घर में घुस आया।
अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल
आराेपिताें ने युवती काे बहला फुसला कर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे किसी को कुछ न बताने के लिए धमकी भी दी। उसके बाद आरोपित का भाई नरिंदर सिंह उसे ब्लैकमेल करने लग गया कि उसके पास उसकी अश्लील फोटो हैं। 17 अगस्त के लिए वह अपने मोबाइल में से उसकी अश्लील फोटो डिलीट करने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया। वहां किसी होटल में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विजय कुमार ने बताया कि आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
शहर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध
गाैरतलब है कि पिछले कुछ महीनाें से औद्याेगिक नगरी में महिलाओं और नाबालिग लड़िकयाें के साथ अपराध की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन हाे रही दुष्कर्म की घटनाओं से पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है। कई मामलाें में ताे बदनामी के डर से पीड़िताएं शिकायत भी नहीं करती है।


