Connect with us

क्राइम

बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी

पंजाब के युवा सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया गया है। इसे अजरबैजान से पकड़ा गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था। मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बीते शुक्रवार को चालान पेश किया था।

1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। कहा गया था कि चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्ट रमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिन आरोपियों के विदेश में छुपे होने की बात कही गई थी, उसमें मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और लिजिन नेहरा शामिल थे।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts