Connect with us

उत्तराखण्ड

दुखद घटना: चली गई जान,मां-बेटी के लिए मौत बनी छाछ!

खबर शेयर करें -

चमोली: चमोली में एक दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मृत्यु हो गई। विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 वर्ष पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी।

अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts