Connect with us

धर्म-संस्कृति

Shani Gochar 2023 : शनि कुंभ राशि में हो रहे अस्त, इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

खबर शेयर करें -

Shani Gochar 2023: शनि 31 जनवरी को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि ने हाल ही में कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इस दौरान शनि का प्रभाव काफी तीव्र दिखाई देने वाला है। क्योंकि, 5 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदित होंगे। शनि को हमेशा ही एक क्रूर ग्रह के रूप में देखा गया है लेकिन, जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा होती है शनि उनकी लाइफ बना देते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

शनि अस्त का मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से 8वें और 9वें भाव के स्वामी है। ऐसे में शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से इस राशि के जातकों की रुचि धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहेगी। इस दौरान आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा भी करके आ सकते हैं। इस दौरान करियर के क्षेत्र में आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन, आपको इसके अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।

शनि अस्त का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशिवालों के लिए शनि देव छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। शनि या कोई दूसरा ग्रह जब भी अस्त होता है तो वह कमजोर हो जाता है। ऐसे में इस दौरान शनि का प्रतिकूल प्रभाव आप पर कम ही रहेगा। इस दौरान आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके शत्रु भी कमजोर रहेंगे। बल्कि, आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले हैं।

शनि अस्त का मकर राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में शनि का प्रतिकूल प्रभाव आप पर दिखाई नहीं देगा। शनि आपकी वाणी के भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए जो लोग गूढ़ विज्ञान, या ज्योतिष जैसे विषयों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो उनके अध्ययन करने के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। हालांकि,आपको सलाह है कि इस दौरान अपनी वाणी पर थोड़ा ख्याल रखें। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है।

शनि अस्त का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशिवालों के लिए शनि बारहवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान आप काफी समय से अटके हुए कानूनी कार्यों में बिजी रहने वाला है। इस दौरान आप काफी धन इकट्ठा करने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग जातक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय आपको अपनी जवीन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts