Connect with us

उत्तराखण्ड

सनसनी: रामनगर से अपहृत व्यापारी की लाश मुरादाबाद में मिली

खबर शेयर करें -


रामनगर। नैनीताल के रामनगर से चार दिन पहले अपहृत व्यापारी का शव उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि नन्दा लाइन निवासी सुहेल के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई सुहेल का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी ढ़ूंढ शुरू कर, दी थी,पुलिस ने 4 टीमें बनाकर घटना को अपहरण मानने के साथ-साथ अन्य दृष्टिकोण से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी थी। आज पुलिस ने मुरादाबाद के पास एक गन्ने के खेत से सुहेल का शव बरामद किया है।

बता दें कि नन्दा लाइन, रामनगर निवासी जुबेर सिद्दिकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सुहेल सिद्दिकी पुत्र नासिर सिद्दिकी निवासी नन्दा लाईन, रामनगर जो कि रात्रि में अपनी चोरपानी की दुकान से घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। रात्रि 9.00 प्लेटिना बाइक द्वारा चोरपानी से घर के लिए निकले थे।

लेकिन घर नहीं पहुचें पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता सुहेल की तलाश शुरु कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर मुरादाबाद क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सुहेल का शव बरामद हो गया है। पुलिस शव को लेने मुरादाबाद रवाना हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts