Connect with us

others

हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी : गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पत्थर से कुचले होने की आशंका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गल्ला मंडी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए। सुबह मंडी में काम पर पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों की नजर दोनों पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। सार्वजनिक स्थल पर दो शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या है या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है, इस पर पुलिस ने फिलहाल कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिसर में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचे। इसके साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के शव पत्थर से कुचले हुए पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts