Connect with us

कुमाऊँ

अफ़सोस: दूसरी बेटी पैदा होने पर पैदा होने पर महिला की बेरहमी से पिटाई, कई जगह शरीर में काट भी दिया ससुरालियों ने

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां वाकया बहुत अफसोस जनक है। एक महिला ने यहां दूसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों ने उसे पर घनघोर प्रताड़नाएं शुरू कर दी। पहले उसे पर भ्रूण के लिंग चयन का अपराध करने का दबाव बनाया और एक बार इसी प्रकरण पर मारपीट को लेकर उसका गर्भपात भी हो गया। इसके बाद जब महिला की दूसरी बेटी ने जन्म लिया तो जैसे उसकी शामत ही आ गई। महिला ने इस मामले में मुखानी पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

लालडांठ निवासी एक महिला के दूसरी पुत्री को जन्म देने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पति, सास और ननद की ओर से महिला को लात-घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा गया। महिला ने मुखानी पुलिस को शिकायत कर क्रूरता की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

लालडांठ रोड निवासी रेखा जोशी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई। शादी के बाद पति ने बेटे की चाहत में भ्रूण जांच का दबाव बनाया। साथ ही बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने जब इसका विरोध किया तो गर्भावस्था में उससे मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बताया कि 20 दिसंबर 2023 को उसने फिर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति व अन्य ससुरालियों का व्यवहार उसके लिए बदल गया। वे उससे मारपीट करने लगे। यहां तक कि कमरे में कैद कर खाना-पीना भी बंद कर दिया।विज्ञापनआरोप है कि 13 जून की रात आरोपियों ने महिला को लात-घूंसो और प्रेशर कुकर से पीटा। शरीर पर कई जगहों पर काटा भी। महिला ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है।

उधर ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कई लोग एक महिला को मारते दिख रहे हैं। एक छोटी बच्ची महिला को बचाने का प्रयास करती हुई दिखती है। महिला के सिर में एक दूसरी महिला कूकर से वार करते हुए भी दिख रही है। हालांकि कस्तूरी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in कुमाऊँ

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page