others
दुःखद : कपकोट के पूर्व प्रमुख दानू के पिता का निधन
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व प्रमुख गोविंद दानू के पिता स्वरूप सिंह दानू का निधन हो गया है। वे 81 वर्ष के थे।
गोविंद दानू के पिता स्वरूप सिंह दानू कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हल्द्वानी में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष प्रभा गाड़िया, विधायक पार्वती दास व सुरेश गड़िया, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, डॉ राजेन्द्र परिहार, आदर्श कठायत, मनोज ओली, मनीष पांडे आदि ने शोक व्यक्त किया है।

