Connect with us

others

दफ्तर के भीतर बवाल: शिक्षा निदेशक पर हमला, राजधानी में हड़कंप… विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थक थे मौजूद

खबर शेयर करें -

देहरादून। सरकारी दफ्तरों की गरिमा पर सवाल खड़े कर देने वाली एक घटना शनिवार को सामने आई, जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के भीतर ही शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कथित मारपीट का मामला उजागर हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, किसी प्रशासनिक विषय को लेकर चल रही बातचीत अचानक तीखी बहस में बदल गई। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और निदेशक के साथ हाथापाई होने लगी। घटना में उनके सिर पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है।

समर्थकों की मौजूदगी पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खानपुर से विधायक उमेश कुमार के कुछ समर्थक भी उस समय परिसर में मौजूद थे। विवाद किस मुद्दे पर शुरू हुआ और मारपीट तक कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है। आधिकारिक बयान का इंतजार है।

कर्मचारियों का तीखा रुख

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी साफ दिखाई दी। उनका कहना है कि यदि कोई शिकायत थी तो उसे नियमों के तहत उठाया जाना चाहिए था। कार्यालय परिसर में इस तरह की घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि अधिकारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

कर्मचारी संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि सुरक्षा पुख्ता न होने पर आंदोलन पर विचार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर बहस तेजराजधानी देहरादून के एक अहम सरकारी संस्थान में घटी इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत को रेखांकित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts