Connect with us

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव: अब तक 67 विधायकों ने डाला वोट, चंदन राम दास व बेहड़ अस्वस्थ्य

खबर शेयर करें -

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। अभी तक 67 विधायकों ने वोट डाला है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बीमार है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ भी बीमार है।

उत्तराखंड में रविवार को मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राष्ट्रीय

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page