Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चम्पावत हादसे पर पीएम मोदी व सीएम धामी ने जताया दुख, पीएम ने की मुआवजे की घोषणा

खबर शेयर करें -

चम्पावत : जिले में 21 फरवरी की रात भीषण हादसे अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवदेना व्यक्त की है। इसके अलावा पीएमओ ने ट्वीट कर मृतक परिवारों व घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजे की भी घोषणा की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है – उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है: PM

वहीं, हादसे पर सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा – आज प्रातः सुखीढांग – डांडा- मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

चार महिला, एक बच्ची समेत 13 की मौत

चम्पावत जिले के सूखीढांग-डांडामीनार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मैक्स वाहन में सवार 16 में से 13 लोगों की मौत हुई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

सूचना के बाद रात में ही पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। रात होने के कारण रेस्क्यू तेजी से नहीं चल पाया। सुबह होते ही टीम ने खाई में सघन अभियान चलाया। सुबह 10 बजे तक 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। वाहन में 16 लोग सवार थे। 13 शव मिलने और दो लोगों के घायल होने के बाद एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized