Connect with us

उत्तराखण्ड

बहुत रोका लोगों ने मगर जाने की जिद…कलसिया नाले में बाइक समेत बहुत गया युवक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई एकाएक भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गया। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थीं। लोग उसके सुरक्षित होने की कामना कर रहे हैं।

उधर कलसिया नाले के उफान पर आने पर प्रशासन और पुलिस ने नाले के किनारे बने 30 घरों को खाली कराया। कुछ घरों में पानी के कारण दरार आने की सूचना है। उधर काठगोदाम के बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी भर गया है। बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे दोनों नाले उफान पर आ गए। देखते ही देखते इन्होंने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ नितिन लोहनी सहित निगम के अधिकारी अलग-अलग नालों पर पहुंचे। इस दौरान बाइक समेत एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।

नगर स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित निगम की टीम जेसीबी के साथ रात भर युवक को तलाशती रहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को रोकने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार मनोज अपने दोस्तों को ढूंढते हुए पहुंचा था। बाइक को पहचानकर उसने अंदेशा जताया कि बहा हुआ युवक उसका दोस्त आकाश सिंह है। उसने बताया कि आकाश शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं जबकि वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है।

नगर पालिका इंटर कॉलेज में रोका गया

कलसिया से खाली कराए गए लोगों को नगर पालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम में रोका गया है। यही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद हैं। उधर बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने की सूचना है।लामाचौड़ में सड़क पर पेड़ गिराबारिश और हवा के कारण लामाचौड़ में पेड़ गिर गया। इससे कालाढूंगी रोड में जाम लग गया। जाम दो किलोमीटर तक पहुंच गया। प्रशासन की सूचना पर फायर की टीम ने डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे कलसिया नालाविधायक सुमित हृदयेश रात में ही कलसिया नाले पहुंचे। उन्होंने लोगों से सुरक्षित घर खाली करने को कहा। साथ ही प्रशासन से लोगों की मदद करने के लिए कहा। उधर नगर निगम इंटर कॉलेज में शिफ्ट किए गए परिवारों से भी बात की।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts