Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

डेढ़ साल बाद केतु करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के जीवन में होंगे अहम बदलाव

खबर शेयर करें -

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। छाया ग्रह केतु 12 अप्रैल 2022 को मंगल के आधिपत्य वाली राशि वृश्चिक से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। केतु का राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। डेढ़ साल बाद केतु राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए इन राशियों के बारे में-

कर्क- आपकी राशि के चतुर्थ भाव (सुथ, माता का स्थान) में केतु गोचर करेंगे। कर्क राशि वालों के लिए केतु गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में कई भाषाओं में रूचि रखने वाले जातकों को करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होसकते हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन


कन्या- कन्या राशि के द्वितीय यानी धन और वाणी भाव में केतु गोचर होगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नए व्यापार की शुरुआत लाभकारी रहेगी। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

कुंभ- आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में केतु गोचर होगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में आप हाथ लगाएंगे, वह पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए केतु गोचर लाभकारी साबित होगा। केतु का प्रवेश आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। बेवजह के खर्चों में रोक लगेगी। गोचर काल में निवेश करना लाभकारी रहेगा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized