Connect with us

उत्तराखण्ड

सचिवालय में तैनात अधिकारी UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। मामले के जांच की आंच अब उत्तराखंड सचिवालय तक पहुंच गई है। एसटीएफ ने सचिवालय में तैनात निजी सचिव गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ ने सचिवालय के लोक निर्माण एवं वन विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव गौरव चौहान को बयान के लिए कार्यालय बुलाया। इसके बयान दर्ज करने के बाद पूछताछ में एसटीएफ के हाथ पुख्ता सबूत लगे। तीन से चार घंटे की पूछताछ के बाद आरोप स्वीकारने पर चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, पहले से गिरफ्तार अभियुक्तों और अन्य छात्रों से गहन पूछताछ के आधार पर और पुख्ता साक्ष्यों में मनोज जोशी (कोर्ट कर्मचारी) और अभियुक्त तुषार चौहान से परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ में तुषार ने अपने रिश्तेदार गौरव चौहान के भी प्रकरण में शामिल होने की बात कही।

अभियुक्त द्वारा दो अभ्यर्थियों से 15 –15 लाख में सौदा तय हुआ था। जिसमे 24 लाख अभियुक्त ने अभ्यर्थी के माध्यम से एग्जाम के रिजल्ट बाद प्राप्त किए गए थे।

शेष का भुगतान अन्य को परीक्षा से पहले किया गया था। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्य व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त गिरफ्तारी की गई। अब तक इस मामले में कुल 15 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts