others
अब ये मत बोलना कि रंग भी हमारा है… भाजपा नेता प्रमोद बोरा की उलाहना
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार हल्द्वानी क्षेत्र से सबसे हॉट सीट बनी हुई है 21 रामड़ी आज सिंह सीट। इस जिला पंचायत सीट पर जो रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है राजनीति उससे कहीं ज्यादा। दरअसल रमणियां सिंह सीट पर वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के अलावा भारतीय जनता पार्टी के ही दो नेताओं की पत्नियों भी चुनाव मैदान में दम भर रही हैं। इनमें से पहले हैं जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह निगतिया की पत्नी।
इसके बाद नंबर आता है जिला मंत्री पूर्व हो चुके प्रमोद बोर की पत्नी डॉक्टर छवि बोरा कांडपाल। इन दोनों ही नेताओं को पार्टी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने यह कहकर पदों से पद मुक्त कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनकी पत्नियां चुनाव मैदान में है जो कि पार्टी की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रमोद बोरा से पार्टी नाम जिला मंत्री का पद हटा दिया है मगर उसके बाद भी प्रमोद पूरे दाम कम से चुनाव प्रचार में लगे हैं।
अब ताजा घटनाक्रम में प्रमोद ने पार्टी से एक तरीके से यह कह दिया है कि उनसे पद तो छीना जा सकता है मगर पार्टी का रंग नहीं। अपने फेसबुक अकाउंट पर इसी सिलसिले में प्रमोद बोराने तंजी करते हुए लिखा है कि… अब यह मत बोलना कि रंग भी हमारा है। प्रमोद ने जो पोस्टर बनाया है वह पूरे तरीके से बैकग्राउंड में भगवा रंग में रंगा हुआ है। यही भगवा रंग भारतीय जनता पार्टी के बैनर पोस्टरों में दिखाई देता है।
प्रमोद की इस फेसबुक पोस्ट में लोगों ने तमाम तरीके के कमेंट किए हैं और उनके समर्थन में बहुत सारे लोगों ने यह भी लिखा है कि पदमुक्त होने के बाद फर्क नहीं पड़ता। चुनाव लड़ना है तो वह फिर पूरे दमखम से ही लड़े। प्रमोद ने भी अपने चुनाव प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुबह से लेकर शाम तक उनकी तमाम टोलिया चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव रोचक हो चुका है और आगे क्या होगा यह भविष्य के गलत में है मगर रामणी आन सिंह सीट पर फिलहाल राजनीति पूरी तरह से हावी


