Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: रुद्रपुर में जहरीली गैस रिसाव में SDM समेत 34 लोग चपेट में, सभी अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ी दुकान में रखे गैस सिलेंडर से अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया। सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

एसडीएफ और कुछ अन्य लोग भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। किच्छा के एसडीएफ कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव और एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयक बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉण् मंजूनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे और गैर की चपेट में आए अधिकारियों और अन्य लोगों का हाल जाना।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts