others
सिंथिया स्कूल में राष्ट्रीय स्तर का मॉडल यूनाइटेड नेशंस आयोजन, डॉ. रविंद्र रौतेला के नेतृत्व की गूंज
- शिक्षा जगत में डॉ. रविंद्र रौतेला की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की विशेष चर्चा रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के बौद्धिक आयोजनों की सफल मेजबानी कर यह सिद्ध किया है कि सिंथिया स्कूल गुणवत्ता और नवाचार का पर्याय बन चुका है।
हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम का भव्य एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक मंच से जोड़ने का सशक्त प्रयास साबित हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल संचालन के पीछे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र रौतेला का दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए 55 देशों तथा भारत की 25 विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद्, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी सम्मेलन जैसी समितियों के माध्यम से छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर तार्किक, शोधपरक और प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, तथ्यों पर आधारित तर्क प्रस्तुत करने की कला और प्रभावशाली वक्तृत्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि यदि विद्यार्थियों को सही दिशा और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।पुरस्कार वितरण में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार भाविक जोशी को दिया गया। हाई कमेंडेशन आयुष भट्ट, स्पेशल मेंशन न्योमित ऐठानी, बेस्ट स्पीकर राधा कृष्ण जोशी, वर्बल मेंशन रुद्राक्ष बिष्ट और पोजीशन पेपर के लिए श्रेया कांडपाल को सम्मानित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में लक्षिता बनकोटी, सात्विक रौतेला, निहाल पंत, नम्रता जोशी और यशस्वी बिष्ट को सम्मान मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा में मधु बिष्ट, मनश्वी जोशी, जयंतिका तिवारी, अवनि बिष्ट, तनुश्री पंत और जिया मेहता को पुरस्कृत किया गया। वहीं राजनीतिक पार्टी सम्मेलन में मानसी जोशी, वर्णिका शर्मा, सीमा कपरी, पूजा धनिक, अभिनव मेहता और लक्षिता लमगरिया को सम्मान प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र रौतेला ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिंथिया स्कूल सदैव ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बड़े मंच प्रदान करता रहेगा।
शिक्षा जगत में डॉ. रविंद्र रौतेला की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की विशेष चर्चा रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के बौद्धिक आयोजनों की सफल मेजबानी कर यह सिद्ध किया है कि सिंथिया स्कूल गुणवत्ता और नवाचार का पर्याय बन चुका है।
कार्यक्रम का संचालन हेमा तिवारी एवं वंडर ब्रेन टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र मिश्रा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, महेश जोशी, के.सी. पंत, प्रदीप मित्रा, ऋचा कर्नाटक, पुष्कर सिंह राजपूत, सुनीता तिवारी, रुचिता पांडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।यह भव्य आयोजन सिंथिया स्कूल की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, इंडिया स्कूल समूह की गुणवत्ता और विशेष रूप से डॉ. रविंद्र रौतेला के सक्षम, ऊर्जावान और प्रेरणादायी नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है।






