others
मेरे पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट… किसान मेले के उद्घाटन में अपने पिता को याद किया योगी आदित्यनाथ ने… मेले का किया शुभारंभ
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने गृह जनपद पहुंचे। पौड़ी गढ़वाल स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ करते हुए उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं बागवानी की आज की आवश्यकताओं को बताया। उन्होंने उनके गुरु महायोगी गोरखनाथ और पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट इस मौके पर याद किया।
दरअसल उनके गुरु गुरु गोरखनाथ के नाम से ही यहां महाविद्यालय का नामकरण किया गया है और उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में यहां एक पार्क का लोकार्पण की किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भारत का ‘मुकुट मणि’, ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/02/1002712631.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/02/1002712633.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/02/1002712634.jpg)
आज उत्तराखण्ड के जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ कर अन्नदाता किसानों को किट प्रदान की। इस अवसर पर स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति तिरंगा पार्क का उद्घाटन भी किया। कृषि मेले के संदर्भ में उत्तराखंड को उद्धृत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पहाड़ों में ज्यादातर स्थान में अब पॉलीहाउस बागवानी के आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का विशेष रूप से आभार जताया।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)