Connect with us

अजब-गजब

एमपी गजब है- कामवाली बाई के घर ज़मीन मे गड़ा मिला खज़ाना…. पुलिस की आंखें फ़टी रह गईं

खबर शेयर करें -

लोगों के घरों में गड़ाधन-खजाने की चर्चा खूब होती रही है, लेकिन मप्र के बालाघाट के नंबरटोला गांव में निशा बाई के घर जब खुदाई शुरू हुई तो नोटों गड्डियों का ढेर लग गया। निशाबाई बहुत गरीब है और यहाँ-वहां छोटा काम करके वह अपना घर चलाती है। जिंदगी में उसने इतनी रकम आज तक नहीं देखी थी। लेकिन जब इस घर के छोटे से कमरे में पुलिस ने धावा बोला तो उसके पसीनें छूट गए। क्योकि उसके घर में महेश तिड़के नाम के शख्स ने दो भरे बैग जमीन में गाड़ दिए थे। महेश ने गरीब निशाबाई को कुछ पैसों का लालच दिया और बैग घर में गड़े होने का राज किसी को भी बताने से मना किया था।
दरअसल पिछले दिनों बालाघाट में एक कंपनी बनाकर कम वक्त में पैसे डबल करने का लालच देने वाला गिरोह बेनकाब हुआ था। कंपनी के चंगुल में फंसे कई भोले-भाले लोगों ने CM हेल्प लाइन में शिकायत की थी। जिसके बाद गिरोह के मास्टर माइंड में शामिल अजय तिड़के समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जारी तफ्तीश में पुलिस को निशाबाई का घर पता चला।

महिला के घर की हालत देखकर कोई भी भरोसा नहीं कर सकता था कि पुलिस के पहुँचने के पहले वह गरीब नहीं करोड़पति है। यह महिला भी नहीं जानती थी। पुलिस के पहुँचने पर जब खुदाई शुरू हुई जमीन में दो बड़े बैग गड़े थे। उनको खोला गया तो, महिला के साथ पुलिस की भी आँखे फटी रह गई। बैग से नोटों की गड्डियां निकलती जा रही थी और नोटों का ढेर लग गया। उनको इकठ्ठा करके जब गिना गया पूरी रकम एक करोड़ पैंतीस लाख रुपए निकली।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अजब-गजब

Recent Posts

Facebook

Trending Posts